एक दुखी लड़का... जिस दिन सोचता हूं कि जिंदगी में बड़े-बड़े काम करूंगा... . उसी दिन मम्मी गेहूं पिसवाने भेज देती है...!!!
पिता (अपनी बेटी से) - बेटी, पहले तुम मुझे पापा बुलाती थी, अब डैड क्यों कहने लगी हो? . . . बेटी - वो 'पापा' बोलने से मेरी लिपस्टिक खराब हो जाती है ना...!!!
एक सर्वे में पुरुषों से पूछा गया... क्या 40 के बाद गर्लफ्रेंड रखनी चाहिए? . . 97 प्रतिशत पुरुषों का कहना था- नहीं, 40 गर्लफ्रेंड काफी होती हैं...!!!
नेता जी एक गांव में जाते हैं... गांववाले - सर, हमारी दो समस्याएं हैं! नेता जी - पहली बताओ... गांववाले - हमारे गांव में कोई डॉक्टर नहीं है। नेता जी मोबाइल पर कुछ देर बात करते हैं और गांववालों से कहते हैं कि तुम्हारी ये समस्या तो हल कर दी मैंने! दूसरी बताओ... गांववाले - हमारे गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं है...!!!
ताजा शोध में पाया गया है कि... इंसान अपने पूरे जीवन में एक बार... . . . जरूर कहता है कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा...!!!
एक अनपढ़ लड़की की शादी कुछ ज्यादा ही पढ़े-लिखे लड़के से हो गई! एक दिन लड़की ने बेहद लजीज खाना बनाया , जिसे पति बड़े चाव से खा रहा था कि तभी एक निवाला गले में अटक गया। वह खांसते-खांसते मर गया!
किसी ने पूछा क्या हुआ था- लड़की बोली... अब क्या बताऊं, पानी भी नहीं मांग सके, वाटर वाटर कहते हुए ही मर गए...!!!
पति - तुम्हें एक अरब मिल जाए तो क्या करोगी? . . . पत्नी ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया- अरब का मैं क्या करूंगी, पुलिस को बोलूंगी कि वो उसे वापस अरब भेज दें...!!! पति बेहोश...
लड़के का बाप - क्या करती है आपकी लड़की? लड़की का बाप - एक्टर है, टिकटॉक पर... और आपका लड़का? लड़के का बाप - सेना का जवान है, पबजी में...!!!
पत्नी आईसीयू में थी। पति का रो-रोकर बुरा हाल था। डॉक्टर बोला - हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर वह कुछ बोल ही नहीं पा रही है। शायद कोमा में है। अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है। पति बोल उठा - सिर्फ 40 की ही तो है अभी... तभी एक चमत्कार दिखा। दिल की धड़कन बढ़ने लगी, पत्नी की ऊंगली हिली, होंठ हिले और आवाज आई- 36 की...!!!